सामान्य नियम व सूचनाएं
- इस महाविद्यालय के समस्त पाठ्यक्रम "इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय " खैरागढ़ द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार होंगे |
- वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरते समय तथा परीक्षा के पूर्व विद्यार्थी कि उपस्थिति महाविद्यालय के रजिस्टर के अनुसार कम से कम ७५ प्रतिशत होनी चाहिए |
- विद्यार्थी अपने वर्ग लगने के मात्र १० मिनट पूर्व व अध्यापन समाप्त होने के १० मिनट बाद तक ही महाविद्यालय में उपस्थित रह सकेगा |
किसी विशेष कारणो तथा शिक्षक / प्राचार्य कि विशेष आज्ञा से ही समयावधि में ढील मान्य होगी |
- विद्यार्थी को वर्ग लगने के निर्धारित समय पर ही महाविद्यालय में उपस्थित होना पड़ेगा । महाविद्यलय में प्रवेश लेने के तुरंत बाद से उसे पूर्णरूपेण अनुशासन में रहना पड़ेगा , अन्यथा उस विद्यार्थी कि सामयिक अथवा स्थायी रूप से निष्कासित करने का अधिकार प्राचार्य को रहेगा |
- महाविद्यालय के अलावा अध्ययन व रियाज़ का कार्य अपने घर में अवश्य करे ताकि कक्षा में उसकी प्रगति प्रदर्शित हो सके, यह विद्यार्थी तथा पालक दोनों का कर्तव्य होगा । अगर विद्यार्थी द्वारा अपने अध्ययन में संतोषप्रद प्रगति न दिखाई गई जिससे परीक्षाफल के बिगड़ने व महाविद्यालय कि छवि धूमिल होने का खतरा हो, उस स्थिति में विश्वविद्यालय के परीक्षा आवेदन भरे जाने पर भी छात्र को अंतिम समय में भी परीक्षा देने से रोका जा सकता है |
- विद्यार्थी किसी भी वाद्य का उपयोग केवल कक्षा शिक्षक कि उपस्थिति में कर सकता है |
- विद्यार्थी द्वारा किये गए किसी भी नुकसान को उसे भरना पड़ेगा |
- अध्ययनरत को छोड़कर अन्य कोई चाहे वो अभिभावक ही क्यों न हो , प्राचार्य के अनुमति बिना कक्षाओ में जाना वर्जित है |
- पान, तम्बाखू, गुटखा, लौंग इलायची, चाकलेट, पिपरमेंट या अन्य कोई खाद्य पदार्थ खाते हुए या थूकना अथवा लेकर कक्षाओ में जाना वर्जित है | नियम न पालन करने पर विद्यार्थी दण्डित या महाविद्यालय से निलम्बित किया जा सकता है |
- प्रत्येक विद्यार्थी महाविद्यालय के सम्पति कि रक्षा के लिए जिम्मेदार होगा । महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय कि संपत्ति को नुकसान पहुचने पर आर्थिक दंड दिया जावेगा |
- महाविद्यालय द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करना व कार्यक्रम में भाग लेना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य होगा |
- इन नियमो के अतिरिक्त मौखिक अथवा लिखित जो सूचनाएं या निर्देश दिए जायेंगे इनका पालन अनिवार्य होगा , अन्यथा उन्हें दंड दिया जा सकता है |
- विद्यार्थी या पालक को यदि कोई भी आक्षेप हो तो उसे तत्काल बिना हिचक प्राचार्य के पास लिखित रूप से प्रस्तुत करे |
- किसी भी विवादास्पद विषय पर प्रबंधन / प्राचार्य का निर्णय अंतिम होगा |
- एतदतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार कि जानकारी आप सादर आमंत्रित है |
- अंत में निवेदन है कि महाविद्यालय आपके बच्चो का है, महाविद्यालय कि उन्नति आपके बच्चो कि उन्नति है । हम आपके अत्यंत आभारी होंगे यदि आप समय - समय पर अपने मूल्यवान सुझाव देकर हमें सहयोग प्रदान करते रहें |
विशेष ध्यान दे : -
- विद्यार्थी अपनी फीस हर माह के १० तारीख तक पटा दे अन्यथा माह के ११ को उसका नाम काट दिया जायेगा पश्चात् विद्यार्थी को प्रवेश कि पूरी प्रक्रिया दोहरानी पड़ेगी |
- चूँकि भारतीय संगीत का अध्ययन अध्यापन जमीं पर बैठ कर होता है अतः आप महाविद्यालय में आराम देह तथा ढीले पोशाकों में आवें ताकि वाद्य वादन तथा अध्ययन में आप शारीरिक तनाव से मुक्त रहें |
- विद्यार्थी को रोज दिए जाने वाले सबक याद रहनी चाहिए । अगर विद्यार्थी विषय के प्रति शिथिलता बरत रहा तो उसे किसी भी वक्त महाविद्यालय से निकाला जा सकता है तथा वह भविष्य में इस महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित रहेगा |
- अगर आप मोबाइल धारक है तो महाविद्यालय में प्रवेश के साथ मोबाइल बंद रखे ताकि क्लास में व्यवधान उत्पन्न न हो |
- अगर आपका टेलीफोन नंबर व पता परिवर्तित हुआ ही तो इसकी सूचना तत्काल महाविद्यालय में दें |
- महाविद्यालय में चलाये जा रहे विभिन्न सांगीतिक, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में विद्यार्थियो कि सक्रिय भागीदारी आवश्यक होगी । महाविद्यालय कि ओर से जिस कार्य को सम्पन्न करने के निर्देश दिए जायेंगे उसे वो कार्य अपनी जवाबदारी समझ कर पूर्ण करना होगा । शिथिलता बरतने पर विद्यार्थी महाविद्यालय से निष्कासित हो सकता है |
नियम व सूचनाएं - परिशिस्ट
- महाविद्यालय में जमा की गयी राशि किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगी |
- आपके बच्चे के प्रगति के लिए समय समय पर पालकों को संस्था से संपर्क बनाये रखना आवश्यक है, अतः पालकों से एतद निवेदन है कि इस दिशा में हमें सहयोग प्रदान करें । आपको बैठक कि सूचना भेजी जायेगी |
- समय समय पर बच्चो के अपग्रेडेशन के लिए स्थानीय परीक्षा आवश्यक है । जिसमे विद्यार्थियों कि उपस्थिति अनिवार्य होगी । विद्यार्थी को प्रैक्टिकल और थ्योरी में अलग अलग उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा |
- विद्यार्थी को किसी भी अनुबंधों जैसे ट्यूशन, कोचिंग, स्कूल टाइमिंग का प्रमाण पत्र देना होगा |
- विद्यार्थी अपनी पुरानी कापियां थ्योरी व प्रेक्टिकल, पूरी तरह तैयार कर अपने साथ रोज़ अपने साथ क्लास लावें, क्योंकि संगीत के पिछले प्रेक्टिकल व थ्योरी कि आवश्यकता सन्दर्भ के रूप में पड़ती है |
- ड्रेस कोड - लड़कों के लिए कुरता पायजामा, व लड़कियों के लिए सलवार सूट अनिवार्य है । जिसका रंग सफेद होगा ।
- विद्यार्थी अपने साथ कापी व पेन के आलावा क्लास में और कुछ नहीं ले जा सकेंगे |
- क्लास में मोबाइल ले जाना सख्त अपराध होगा, अगर कोई मोबाइल का उपयोग करते पाया गया तो उसका मोबाइल जप्त कर लिया जायेगा |
- किसी भी प्रकार कि तकलीफ या समस्याओं के लिए प्राचार्य से ही संपर्क करें |
- किसी भी प्रकार के धुंध में मत रहे, अपनी सोच साफ रखें |